STUDENT HELPLINE : 09931083325

प्रोसेसिंग डिवाइस (Processing Device)-

प्रोसेसिंग डिवाइस कंप्यूटर का वह भाग है, जिसके मदद से, यूजर के द्वारा इनपुट किये गए डेटा या आर्डर को प्रोसेस किया जाता है|

कंप्यूटर में लगा CPU (Central Processing Unit) एक Processing Device है| CPU कंप्यूटर का मस्तिस्क (Brain) है, यह एक छोटे चिप (chip) के समान दिखता है, और motherboard पर लगा होता है|

CPU की गति को मेगाहर्टज (megahertz या MHz) में मापा जाता है| पिछले कई वर्षों में, कंप्यूटर की गति में धीरे-धीरे सुधार हुआ है| विश्व की सबसे बड़ी हार्डवेयर कंपनियों में से एक इंटेल (Intel) ने प्रोसेसर की कोर (Core) सीरीज का निर्माण किया है| कोर सीरीज का नवीनतम प्रोसेसर i7 है, जिसकी गति 3460 MHz (3.46 गीगाहर्ट्ज) है| कोर सीरीज के अलावा अन्य Processors में शामिल है- Intel Pentium, Celeron, AMD|

CPU के अवयव-

CPU के तीन महत्वपूर्ण अवयव है:-

  1. अर्थिमेटिक लॉजिक यूनिट (Arithmetic Logic Unit-ALU)):- यह इकाई अर्थिमेटिक एवं लॉजिकल कार्यों को पूरा करता है|
  2. कण्ट्रोल यूनिट (Control Unit):- कण्ट्रोल यूनिट कंप्यूटर में डेटा के प्रवाह (Flow of Data) को नियंत्रित करता है|
  3. मेमोरी यूनिट (Memory Unit):- प्रत्येक कंप्यूटर सिस्टम में प्रोग्राम संचालित करने व डेटा सुरक्षित रखने हेतु निश्चित मात्रा में स्टोरेज क्षमता होती है| कंप्यूटर की इस स्टोरेज क्षमता को मेमोरी (Memory) कहते है|
सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट का चित्र

Please Follow and Like us: